पूर्व प्रधान का हत्यारोपी समधी गिरफ्तार, रिवाल्वर बरामद

नोएडा। बिसरख थाना पुलिस ने शादी समारोह में समाधि की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्या आरोपी के पास से उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि बेटी की शादी करने के बाद से उसके समाधि से पैसों का विवाद चल रहा था।

बिसरख थाना क्षेत्र के यदुवंशी फार्म हाउस में 27 नवंबर को होशियारपुर के रहने वाले पूर्व प्रधान अशोक यादव की गोली मारकर उनके ही समाधि शेखर ने हत्या कर दी थी। अशोक यादव की हत्या करने के बाद शेखर मौके से फरार हो गया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। बिसरख थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेखर को तिगड़ी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार करके उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपी शेखर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ज्योति की शादी 2021 में अशोक के बेटे दिनेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी की ससुराल वाले परेशान करते थे। इस मामले में समाज के लोगों द्वारा फैसला भी किया गया लेकिन कोई बात नहीं बन पाई। हमारा तलाक को लेकर कोर्ट में भी मामला चल रहा है। अन्य बातों लेकर शादी समारोह में विवाद हुआ। इसके बाद हमने गोली चलाई उससे अशोक की मौत हो गई।

आपसी विवाद में हुई वारदात
सेंट्रल नोएडा की डीसीपी सुनीति सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान अशोक यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी शेखर को तिगड़ी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। शेखर के पास से उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की जिससे उसने गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी ने बेटी की शादी की विवाद के चलते अशोक की हत्या की है।

कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम
यादव फार्म हाउस पर 27 नवंबर को हुई एक शादी समारोह में पूर्व प्रधान अशोक यादव और उनका समाधि शेखर शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान दोनों में बेटे की शादी को लेकर कहासुनी और विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा की शेखर ने अपनी समाधि अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version