गाजियाबादः फैक्ट्री मालिक के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, विरोध पर की मारपीट

गाजियाबाद। जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर में फैक्ट्री संचालक के घर में सरेशाम चार बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी के घर से करीब ढाई लाख कैश और जेवरात लेकर फरार हो गए। वहीं लूटपाट की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मकनपुर के रहने वाले फैक्ट्री संचालक सुशील त्यागी की पेपर बॉक्स बनाने की फैक्ट्री है। वह अपने घर पर पत्नी और बेटे के साथ में थे। इसी दौरान उनके घर में चार बदमाश घुसे और हथियार दिखाकर उनके घर में रखे करीब ढाई लाख कैश समेत लाखों रुपए के कीमती जेवर लूट लिए। सुशील त्यागी ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें पहले तमंचा और चाकू दिखाया फिर बंधक बना दिया और मुंह पर टेप लगा दिया। बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट से व्यापारी की पत्नी और वह सदमे में है। व्यापारी सुशील त्यागी का कहना है कि बदमाशों ने उनके पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल भी हुए हैं। घर में घुसकर हुई लूटपाट की घटना की जानकारी मिलती है। इंदिरापुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुशील त्यागी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस
फैक्ट्री व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक किए हैं, ताकि बदमाशों का पता लगाया जा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाश कि किस रूट से फैक्ट्री व्यापारी के घर पर आए थे और किधर निकल गए। फिलहाल व्यापारी के घर हुई लूटपाट की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का है।

घर में खाना खा रही थी फैमिली
सुशील त्यागी अपने पत्नी अर्चना त्यागी और बेटे के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक से चार लोग अंदर घुस आए और उन्होंने तीनों लोगों को बंधक बना लिया। सुशील त्यागी ने जब विरोध किया, तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए उनके मुंह पर टेप लगा दिया। जबकि इसके बाद अपने मंसूबों को अंजाम दे डाला।

Exit mobile version