गाजियाबाद: भाकियू नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, किसानों ने शुरू किया आंदोलन

गाजियाबाद। दिल्ली पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के नेता युद्धवीर सिंह को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया। इसके बाद गाजियाबाद समिति पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी। दिल्ली पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के नेता युद्धवीर सिंह को हिरासत में लेने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकट ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए राकेश टिकैत ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी चौधरी युद्धवीर सिंह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गए थे। वहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। केंद्र सरकार के इस प्रकार के कार्यों से लगता है कि वह देश के किसानों की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन युद्धवीर की गिरफ्तारी किसानों की आवाज को और उग्र करने का काम करेगी।

सम्मेलन में जा रहे थे युद्धवीर
कोलंबिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता युद्धवीर सिंह व उनके साथियों के साथ जा रहे थे। तभी तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कानून एवं सुरक्षा वित्त के मद्देनजर किसान नेताओं को हिरासत में लिया है।

पश्चिमी यूपी में शुरू हुआ आंदोलन
भारतीय किसान यूनियन के नेता युद्धवीर सिंह व उनके साथियों को हिरासत में लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। यहां गाजियाबाद के अलावा बिजनौर शामली मेरठ सहारनपुर में भी किसान नेता को हिरासत में लिए जाने का विरोध शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर आंदोलन कर रहे हैं।

Exit mobile version