महिला डॉक्टर ने पति पर लगाया नपुंसकता का आरोप, मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। एक महिला डॉक्टर ने पति को नपुंसक बताया है। वहीं ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गौतमबुद्धनगर निवासी एक डॉक्टर के साथ उसकी शादी 15 जुलाई 2021 को हुई थी। दोनों का यह दूसरा विवाह था। महिला और पुरुष दोनों का तलाक हो चुका था। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है की शादी के समय इसे 64 लाख रुपए खर्च कराए गए। शादी के बाद जब अपनी ससुराल पहुंची तो उनकी सास ने सारे जेवरात ले लिए। उनके परिवार में हुई शादी में इनको नकली ज्वेलरी पहननी पड़ी। आरोप है की शादी के बाद कभी उनके पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तथा प्रयास तक नहीं किया। इनका पति बेडरूम से दूर भागता है।

जानवरों की तरह पीटता है पति
पूछने पर कहता है कि उसे पहली शादी का मेंटल ट्रॉमा है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब भी वह अपने पति के पास जाती तो जानवरों की तरह पिटाई करता और उसके साथ अत्याचार करता। महिला डॉक्टर के मुताबिक जब उसने ससुराल में इसका जिक्र किया तो सब ने उसे चुप रहने की सलाह दी। इसके बाद पति ने टेस्ट ट्यूब बेबी के तहत बच्चा पैदा करने के लिए कहा, लेकिन उसमें भी अपनी जांच 3 महीने तक नहीं करवाई। साथ ही महिला डॉक्टर का आरोप है कि वह अपने पति के साथ प्रैक्टिस करती थी, लेकिन जो भी नगद पैसे आते वह पति रिसेप्शन से ले लेता और ऑनलाइन पैसे उसकी सास के अकाउंट में जाते।

Exit mobile version