शादी समारोह में समधी की गोली मारकर हत्या, अफरातफरी

नोएडा। जिले के बिसरख कोतवाली इलाके के अशोक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में एक समधी ने दूसरे समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की बारात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग से अफ़रातफरी का माहौल हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

होशियारपुर निवासी पूर्व प्रधान अशोक यादव के बेटे की शादी हापुड़ के रहने वाले शेखर की बेटी से हुई थी। शादी के बाद से ही अशोक यादव और शेखर के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। एक शादी समारोह में आए दोनों समधियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते शेखर ने पूर्व प्रधान अशोक यादव पर फायरिंग कर दी। जिसमें अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो। अशोक यादव की हत्या करने के बाद आरोपी शेखर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई। बारात में शामिल लोगों ने बताया कि शेखर के साथ उसके दो अन्य साथी भी गोलीबारी करने में शामिल थे। पुलिस ने शेखर के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शादी समारोह स्थल पर बारीकी से जांच की और लोगों से वीडियो रिकॉर्डिंग व अशोक फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज भी लेकर जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट हिरदेश कठेरिया ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। हत्या के पीछे दोनों रिश्तेदारों के बीच शादी को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया है।

विनोद की बेटी की शादी में चली गोली
होशियारपुर के रहने वाले विनोद यादव की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए होशियारपुर के रहने वाले पूर्व प्रधान अशोक यादव और उनके समाधि शेखर भी शामिल होने आए थे। शादी में खाना खाने के बाद इन लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसको लेकर शेखर ने अशोक यादव पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनकी जान चली गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर और अशोक यादव के बीच शादी के बाद से ही मनमुटाव था जिसको लेकर विवाद चल रहा था।

कोई कमरे में छिपा तो कोई मेज के नीचे
अशोक फार्म हाउस में चल रहे शादी समारोह में अचानक से फायरिंग की आवाज सुनकर भगदड़ मच। यहां कुछ रिश्तेदारों में अपने आप को फार्म हाउस के कमरों में बंद करके सुरक्षित महसूस किया तो कोई कुछ लोग मौके से भाग गए। कमरों में बंद लोग पुलिस के आने के बाद बाहर निकले तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पुलिस का कहना है की शादी समारोह में वीडियो बना रहे लोगों से भी वीडियो फुटेज लिए गए हैं। ताकि जांच में सहयोग मिल सके।

Exit mobile version