गाजियाबाद: वर्ल्डकप में आनलाइन सट्टा लगवा रहे दंपति पकड़े, करोड़ों का लेनदेन खुला

गाजियाबाद। वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे दिल्ली के एक दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दंपति दुबई बेस्ड एप्लिकेशन के जरिये सट्टा खिलवा रहे थे। अनुमान है कि इस कपल के जरिये अभी तक पांच करोड़ रुपए का लेनदेन दुबई के खातों में किया गया है। एप महादेवा है या कोई और, यह फिलहाल पुलिस स्पश्ट नहीं कर पा रही है।

नंदग्राम थाना पुलिस ने बताया, राजनगर एक्सटेंशन में विंडसर पैराडाइज सोसाइटी है। यहां के फ्लैट नंबर ए-1708 में ऑनलाइन सट्टा लगाने की सूचना मिली। सोमवार को इस फ्लैट पर छापेमारी की गई। यहां से सौरभ जैन और उनकी पत्नी रूपाली जैन को गिरफ्तार किया गया। दोनों दिल्ली में थाना फर्श बाजार इलाके में छोटा बाजार शाहदरा के रहने वाले हैं। इनसे एक लैपटॉप, चार मोबाइल और पांच सिमकार्ड रिकवर हुए हैं।

बिजनेस में घाटा हुआ तो बना सटोरिया
एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया, सौरभ जैन इससे पहले कपड़े का काम करता था। उसमें घाटा होने पर सौरभ सट्टे से जुड़ गया। जुलाई-2023 में ये कपल अपने एक परिचित के जरिये दुबई में गए थे। वहां उन्होंने ऑनलाइन सट्टा एप्लिकेशन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वापस दिल्ली आए।

बैंकों की जानकारी जुटी रही पुलिस
सट्टा खेलने की नीयत से इस कपल ने राजनगर एक्सटेंशन में खास तौर पर ये फ्लैट किराए पर लिया था। ये कपल लोगों के मोबाइल पर इस एप की रिक्वेस्ट भेजता था। इसके बाद लोग सट्टे से जुड़ जाते थे और खेलते थे। सट्टा लगाने वालों से जो रकम आती थी, वो दुबई के खाते में सीधे ट्रांसफर होती थी और वहां से कपल को अपना कमीशन प्राप्त हो जाता था। िजन बैंक खातों में लेनदेन हुआ है, पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।

Exit mobile version