सुरक्षा की दृष्टि से हम दोनों के लिए चीन सबसे बड़ी चिंता: रिचर्ड मार्ल्स

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा दोनों देश इतिहास साझा करते हैं। हम लोकतांत्रिक परंपराओं को साझा करते हैं। हम कानून के शासन और अभिव्यक्ति की आज़ादी को साझा करते हैं। हम दोनों के लिए चीन सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, सुरक्षा की दृष्टि से हम दोनों के लिए चीन हमारी सबसे बड़ी चिंता है।

हम एक महासागर साझा करते हैं और दोनों देशों के लिए एक साथ काम करने का इससे अधिक महत्वपूर्ण समय कभी नहीं रहा। हम समुद्री क्षेत्र में सहयोग और कूटनीतिक सहयोग के तरीकों पर अधिक बात करने के लिए उत्सुक हैं। रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय संवाद में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा यह हमारे संबंधों के लिए एक असाधारण वर्ष रहा है। आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) पिछले दिसंबर में लागू हुआ और इस वर्ष इसके आर्थिक प्रभाव सामने आ रहे हैं। हम आज देख सकते हैं कि दस लाख से अधिक भारतीय समुदाय और 100,000 से अधिक भारतीय छात्र दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुल बनाते हैं।

गार्ड आफ आनर मिला
दिल्लीरू ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम के परिसर में क्रिकेट खेला। इसके बाद अरुण जेटली स्टेडियम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को पुष्पांजलि अर्पित की। ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स को दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर मिला।

मैच देखना मेरे लिए सौभाग्य था
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय संवाद के दौरान ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा क्रिकेट मैच देखना मेरे लिए एक अविश्वसनीय सौभाग्य था। मैं भारत को पिछले 6 हफ्तों में एक अविश्वसनीय टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए भारत को धन्यवाद देता हूं और भारत की सराहना करता हूं। वर्तमान समय में क्रिकेट का घर वास्तव में भारत है। इस खेल के प्रति साझा प्यार हमारे दोनों देशों के संबंधों की स्थिति का प्रतीक है।

Exit mobile version