गाजियाबाद: घर में रखा गैस सिलेंडर फटा, विस्फोट से दीवारों के परखच्चे उड़े, महिला घायल

गाजियाबाद। घर में एलपीजी सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था की मकान का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। जिस कमरे में यह धमाका हुआ उसकी दीवारों के परखच्चे उड़ गए। एक कार भी मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हुई। वहीं एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।

हादसा खोड़ा इलाके में हुआ। यहां श्यामलाल नाम के व्यक्ति का घर है। इसमें रखे सिलेंडर में हुए धमाके से जोरदार ब्लास्ट की आवाज लोगों को दूर तक सुनाई दी। जिसके बाद लोगो में हड़कंप मच गया। हादसे में घर में मौजूद एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। घर के पहले मंजिल पर बने कमरे की दीवार का मलबा घर के बाहर नीचे खड़ी कार पर जाकर गिरा। जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इलाके के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। खोड़ा में ये मकान श्यामलाल का है। तीन मंजिला इस मकान में किराएदार रहते है।

दूर जाकर गिरा दीवारों का मलबा
मकान की दीवारों का मलबा दूर जा के गिरा। हादसे में इस कमरे में मौजूद एक महिला विमला देवी भी घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बुधवार सुबह चाय बनाने के दौरान महिला ने गैस को चलाया गया था। जिसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। मलबा मकान के नीचे बाहर की तरफ खड़ी कार के ऊपर आकर गिरा। जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की वजह अभी तक साफ नहीं है। लेकिन आशंका जताई जा रही है की गैस पाइप में कहीं लीकेज होने की वजह से यह ब्लास्ट हुआ।

Exit mobile version