वन निरीक्षक से मारपीट-धक्कामुक्की, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गाजियाबाद। हरे पेड़ काटने की शिकायत पर पहुंचे वन निरीक्षक से कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। उनसे धक्का-मुक्की भी की गई। पेड़ नाली निर्माण के लिए काटे गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रोहित कुमार वन रक्षक पद पर कार्यरत है। रोहित कुमार फरीदनगर क्षेत्र में बीट प्रभारी है। बताया जा रहा है कि दो दिन गांव अतरौली निवासी विनोद कुमार ने नाली निर्माण के लिए प्रोसोपिस प्रजाति के चार हरे पेड़ काट लिए है। पेड़ काटने की अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई थी। पेड़ काटने की सूचना पर सोमवार को रोहित कुमार गांव अतरौली पहुंचे जांच शुरु कर दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता व गाली गलौच कर धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अभद्रता करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गए। वन रक्षक रोहित कुमार ने इस संबंध में भोजपुर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि विनोद शुक्ला उर्फ बीनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गइ है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पेड़ काटकर करा रहा था निर्माण
बताया जाता है कि आरोपी ने जिस स्थान पर खड़े पेड़ काटे, वहां अवैध निर्माण भी करवा रहा है। इलाकाई लोगों ने भी इसका विरोध किया था लेकिन आरोेपी की हेकड़ी के कारण किसी की एक न चली। जबकि वन निरीक्षक मौके पर पहुंचे तो उनसे भी बदसलूकी की गई।

Exit mobile version