दोस्त ने की थी राजकुमार की हत्या, पुलिस के सामने गुनाह कबूला

गाजियाबाद। जिले के कवि नगर थाना क्षेत्र के फ्लावर के पास हत्या कर फेंके गए अज्ञात युवक के शव की घटना का खुलासा करते एक हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

वेवसिटी थाना क्षेत्र के महरौली गांव के रहने वाले राजकुमार उर्फ राजा 5 नवंबर को घर से लापता हो गए थे। 7 नवंबर को अज्ञात युवक का शव कवि नगर थाना क्षेत्र के फ्लावर के पास मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह शव महरौली के रहने वाले राजकुमार का है। इसके बाद राजकुमार के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की तो राजकुमार के दोस्त विजय शर्मा पर पुलिस शक हुआ। पुलिस ने विजय शर्मा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। विजय शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी राजकुमार से दोस्ती थी और वह दोनों शराब पीने के लिए घर से गए थे। शराब पीने के बाद दोनों में गाली गलौज हुई। जिसके बाद विजय शर्मा ने राजकुमार की ईंट से पिटाई की जिसमें सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वह शव सड़क किनारे डालकर चला गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

एक बार फिर दोस्ती में हुआ मर्डर
एक दिन पहले भी महरौली गांव में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी थी। तब उसे मामले में पत्नी पर टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। एक बार फिर एक दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। इस बार हत्यारोपी दोस्त विजय शर्मा ने बताया कि उसके दोस्त राजकुमार को गाली देने की आदत थी और शराब पीने के बाद वह गाली दे रहा था। जिससे मुझे गुस्सा आ गया और मैं ईट से उसके सिर में भर कर दिया। जब राजकुमार की मौत हो गई तब मैं उसके शव को सड़क किनारे फेंक कर भाग गया।

पड़ताल में उजागर हुआ सच
एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि राजकुमार उर्फ राजा का शव संदिग्ध हालातों में मिला। राजकुमार के शव पर चोट के निशान थे। जिसकी वजह से पुलिस को शक हुआ कि राजकुमार की हत्या कर शव देखा गया है। पुलिस ने जब गहराई से जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसके दोस्त विजय शर्मा ने ही राजकुमार की हत्या की थी।

Exit mobile version