करवाचौथ: सीमा हैदर भी रखेंगी व्रत, करेंगी पति की दीर्घायु की कामना

नोएडा। करवाचौथ के पर्व पर बुधवार को सीमा हैदर भी अपने पति सचिन की दीर्घायु की व्रत रखकर कामना करेंगी। उन्होंने वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो के बाद सीमा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

वीडियो में सीमा ने कहा है कि करवा चौथ की पूजा का सामान सीमा के वकील और उनके मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से भिजवाया गया है। वह सनातम धर्म की रीति-रिवाज के साथ व्रत रखेगी। वीडियो में सीमा हैदर ने कहा है कि पहले करवा चौथ को लेकर उनके वकील और मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से लहंगा, पूजन सामग्री समेत अन्य सामान भेजा गया है। सनातम धर्म की रीति-रिवाज के आधार पर करवा चौथ का व्रत रखूंगी। पति की लंबी आयु के लिए कामना करूंगी। परिवार की सुख शांति के लिए भी कामना करूंगी।

भारत बहुत अच्छा देश
सीमा हैदर ने आगे कहा कि भारत इतना अच्छा देश है कि यहां का हर त्योहार एक नई सोच देता है। इतना सुंदर देश और कोई हो ही नहीं सकता। सीमा ने अपने मुंह बोले भाई एपी सिंह और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। जय श्रीराम और राधे-राधे बोलकर सीमा ने अपनी बात खत्म की।

रक्षाबंधन-जन्माश्टमी भी मनाई
इससे पहले भी सीमा हैदर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया था। सिर पर माता की चुनरी और हरी साड़ी पहनकर सीमा हैदर राधा बनी दिखाई दी थी। सीमा ने बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस करते हुए एक वीडियो भी बनाया था। साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार भी पूरे भाव के साथ मनाया था। सचिन के रबूपुरा वाले घर पर वकील एपी सिंह पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीमा और सचिन समेत परिवार के सदस्यों के बीच राखी का पर्व मनाया था। सीमा हैदर ने एपी सिंह को राखी बांधी थी, इतना ही नहीं सीमा ने बड़े भाई के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

Exit mobile version