करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने दबोचा

नोएडा। जिले में प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर दो करोड़ 33 लख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आए दिन लोग प्रॉपर्टी ख़रीद के नाम पर ठगे जाते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर 31 जुलाई को एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था।

मामला नोएडा के थाना फेस- का है। थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने रामकृष्ण अपार्टमेंट के रहने वाले श्रवण चौधरी नाम के व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर नई दिल्ली एयरपोर्ट के गेट नंबर 5 से गिरफ्तार किया है। श्रवण चौधरी पर प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर 2 करोड़ 33 लख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। गिरफ्तार श्रवण चौधरी से थाना फेस- पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने 31 जुलाई 2023 को थाने में शिवराज चौधरी के खिलाफ प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर इकरार नाम में के आधार पर दो करोड़ 33 लख रुपए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी श्रवण चौधरी पुलिस को चकमा देकर फिर से विदेश भागने की फिराक में था। सरवन कुछ दिन पहले ही लंदन से लौट कर वापस आया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस श्रवण की तलाश में थी। पुलिस ने आज श्रवण को दबोच लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

जुलाई में दर्ज हुआ था केस
प्रॉपर्टी खरीदने वाले एक पीड़ित व्यक्ति ने 31 जुलाई 2023 को थाना फेज- में श्रवण चौधरी के खिलाफ 2 करोड़ 22 लख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर श्रवण चौधरी की तलाश शुरू कर दी लेकिन श्रवण पुलिस को चकमा देकर कभी दिल्ली तो कभी लंदन में रहने लगा। पुलिस अनुमान लगा रही है कि श्रवण ने और भी कई लोगों से धोखाधड़ी कर पैसा ठगा है।

अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी
नोयडा के फेज-1 थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी श्रवण चौधरी के अलावा प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले कई और लोगों के जुड़े होने की आशंका है। इसको लेकर श्रवण चौधरी और मुखबिरों द्वारा जानकारी जुटा जा रही है। पुलिस का कहना है की धोखाधड़ी के इस गेम में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है जो लोगों को बहलाकर लाखों करोड़ों रुपए की ठगी करते हैं।

Exit mobile version