हनुमानगढ़ी में पुजारी की गला रेत कर हत्या, एक हिरासत में पूछताछ जारी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के हनुमानगढ़ी के सहायक पुजारी की हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही की हत्या करने के बाद आरोपी आश्रम के कमरे में शव को बंद करके फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

हनुमानगढ़ी मंदिर में राम सहारे दास सहायक पुजारी के तौर पर पूजा करते थे। राम सहारे दास हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्टी के साकेतवासी संत दुर्लभ दास के शिष्य थे। पुजारी राम सहारे दास अपने दो अन्य चेलों के साथ आश्रम में रहते थे। पुलिस के अधिकारियों की माने तो हत्या की वजह जमीनी रंजिश बताई जा रही है। पुजारी राम सहारे दास के साथ जो दो चेले रहते थे। उनके साथ उनका विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने एक साधु को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े तथ्य जुटाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुजारी की हत्या से साधुओं में आक्रोश है। क्योंकि जिस जगह पुजारी की हत्या हुई। महज उससे 50 फीट दूर पर पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी हत्या की वारदात हुई जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

जानकारी मिलते ही मौके पर दौड़े अफसर
हनुमानगढ़ी में सहायक पुजारी राम सहारे दास की हत्या की खबर मिलते ही। अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी राज करण नैय्यर मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजें और जल्दी घटना का खुलासा करें। दोनों अधिकारियों ने बताया कि आश्रम में फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए तथ्य जुटा रही है।  पुजारी राम सहारे दास की हत्या की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। गुरुवार सुबह पुजारी अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उन अन्य लोगों ने उनके कमरे में धक्का दिया तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। राम सहारे दास के गले पर धारदार हथियार के निशान थे। हालांकि मौके पर पुलिस को कोई भी धारदार हथियार नहीं मिला। पुजारी की हत्या के बाद आरोपी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था और वह फरार हो गया। पुलिस ने जब घटना के संबंध में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाश किया तो सीसीटीवी कैमरे महीनों से बंद पाए गए।

दो चेलों के साथ आश्रम में रहते थे पुजारी
पुजारी राम सहारे दास अपने दो चेलों के साथ आश्रम में रहते थे। जमीन के विवाद को लेकर इन सभी में विवाद हुआ था। इसके बाद एक चेला मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे चेले को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही फरार चेले की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Exit mobile version