अब जाति-मजहब के नाम पर नहीं बनती योजनाएं: योगी

हापुड़/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हापुड़ और बुलंदशहर जिले के दौरे पर रहे। बुलंदशहर में मुख्यमंत्री ने 632 करोड़ रुपए की 256 परियोजनाओं की सौगात जिले के लोगों को दी। जबकि हापुड़ में 1 136 करोड़ की 109 परियोजनाओं का लोककर्पण व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले बुलंदशहर में आयोजित महिला सम्मेलन में पहुंचे। यहां उन्होंने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा अब जाति और मजहब के नाम पर योजनाएं नहीं बनती। अनुसूचित जनजाति के युवाओं को लेकर अच्छी शिक्षा के लिए हम कार्य कर रहे हैं। बाबा साहब की व्यवस्था को आगे बढ़ने का काम हम कर रहे हैं। सपा सरकार में कॉलेज का नाम बदलकर पाप किया गया था। 2016 में सपा ने अनुसूचित जाति के सभी छात्रों की छात्रवृत्ति रोक दी थी। इसके अलावा सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का पाप इसी समाजवादी पार्टी ने किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में 632 करोड रुपए की 256 परियोजनाओं की सौगात जिले के लोगों को दी। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा 2014 से पहले यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं महसूस करती थी, लेकिन अब महिला सुरक्षा को लेकर सरकार सजग है और मिशन शक्ति अभियान जारी है। नारी सुरक्षा स्वाबलंबन और गरिमा सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब रामराज की शुरुआत हो गई है।

खिलाड़ियों को सरकार देगी 3 करोड़
बुलंदशहर में मुख्यमंत्री ने कहा एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीतने वाली पारूल चौधरी और अनु रानी ने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनके अलावा प्रदेश के जिन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल जीते हैं उन्हें भी पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए कहा गोल्ड मेडल जीतने वाले यूपी के खिलाड़ियों के लिए सरकार 3 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वालों के लिए 1.5 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार द्वारा 75 लख रुपए का पुरस्कार और सरकारी नौकरी दी जाएगी।

हापुड़ में किया 109 परियोजनाओं का लोककर्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने हापुड़ जिले का दौरा कर 136 करोड़ की 109 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। हापुड़ में करीब मुख्यमंत्री एक घंटा 20 मिनट तक कार्यक्रम में रुके। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version