मासूम को अगवा कर पहले किया कुकर्म, फिर कर दी हत्या

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में बच्चो का अपहरण करने के बाद उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कियाा गया। जबकि बाद में उसकी हत्या कर लाश गन्ने के खेत में फेंक दी गई। पुलिस का दावा है कि इस वारदात को नाबालिग ने अंजाम किया है और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
घटनाक्रम फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति का आठ साल का बेटा बुधवार दोपहर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। वहीं परिजनों के बयान समेत प्रारंभिक जांच के बाद इलाके में ही रहने वाले एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि मासूम के साथ यह लड़का लोगों को आखिरी बार दिखा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वो पूरा घटनाक्रम कबूल गया।

क्यों ले गया उघैती
आरोपी ने कबूला कि उसने ही बच्चे को बहलाकर अगवा किया था। जबकि खेतिहर इलाके में ले जाने के बाद उसके साथ कुकर्म किया। बच्चा रोने लगा और परिजनों से शिकायत की बात कही। इस पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने उसकी लाश भी पुलिस को बरामद करा दी। हालांकि वह बच्चे को उघैती क्यों ले गया और उसके साथ इस वारदात में कोई और भी था या नहीं। इन सवालों के जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं है।

बख्शा नहीं जाएगा आरोपी
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पश्ट होगी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो भी सुराग मिलेंगे, उनके आधार पर तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version