नाबलिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता गिरफ्तार

गाजियाबाद। मोदीनगर के मुरादनगर की एक कॉलोनी में दो नाबलिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बहन नगर की एक कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है।

नगर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी व 17 व 14 साल की दो पुत्रियों के साथ रहता है। दंपति मजदूरी करके परिवार का लालन पालन करता है। काफी समय से उक्त व्यक्ति पर काम पर नहीं जा रहा था, उसकी पत्नी ही मजदूरी करने के लिए जाती थी। मां ने उदास रहने का कारण पूछा तो बेटियां के आंसू निकल पड़े। बेटियों ने मां को बताया कि जब वह काम पर चली जाती हैं तो पापा हमारे साथ गंदा काम करते हैं। महिला ने अपने पति का विरोध किया तो कुछ समय ठीक चलता रहा लेकिन वह दोबारा ऐसा करने लगा।

कम अंक आने पर शिक्षिका ने पूछा तो खुला राज
दोनों बहन नगर की एक कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। बच्चियों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। दोनों पढ़ाई में कमजोर होती चली गईं, कम अंक आने पर स्कूल की शिक्षिका ने छात्राओं से पूछा तो दोनों रोने लगीं और अपनी आपबीती उन्हें बताई। यह सुनकर शिक्षिका के होश उड़ गए। उन्होंने डीसीपी ग्रामीण को फोन पर अवगत कराया। इसके बाद डीसीपी ग्रामीण ने इसकी जांच एक महिला दरोगा को दी।

डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव ने बताया कि एक स्कूल की दो बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी सूचना पिंक बूथ प्रभारी महिला दरोगा को दी गई। जांच में मामला सही पाया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Exit mobile version