अखिलेश यादव ने आदिवासी घर में किया भोजन, बोले- सपा के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी संभावना

खजुराहो। यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इस समय मध्‍य प्रदेश में हैं। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले चुनावी अभियान का बिगुल बजाने समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव मध्‍य प्रदेश पहुंचे हैं। गुरुवार को उन्‍होने खजुराहो में मीडिया से बात करते हुए दावा किया राज्‍य में अब बीजेपी के दिन पूरे हो चुके हैं। सपा अब पिछले चुनाव से ज्‍यादा सीटें जीतने जा रही है।

गुरुवार को अखिलेश यादव राजनगर विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समाज के बीच पहुंचे और आदिवासी बाहुल्य ग्राम सिंगरों में इंद्रपाल आदिवासी के घर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया। साथ ही गरीब आदिवासी परिवार की स्थिति को देख आर्थिक सहयोग भी किया। मीडिया की बातचीत में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद अखिलेश यादव ने चुनाव पर बोलते हुए कहा कि अभी वक्त है, लेकिन सरकार अधिकारियों को भेजे और सभी सरकारी योजनाओं को लागू करें। हम एमपी में स्थिति का जायजा लेने आए हैं। अगर आप गठबंधन में आए हैं, तो आपको स्थिति का जायजा लेना होगा कि प्रत्याशी जीतने में सक्षम है कि नहीं।

मौजूदा शासन से हर तबका दुखी
खजुराहो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डबल इंजन की सरकार के कुशासन में हर तबका परेशान है। उन्होंने महिला बिल, महंगाई, झूठे वादे और आदिवासियों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में यहां सत्ता परिवर्तन तय है। कहा कि यूपी सरकार को मॉडल बताते हुए 100 विधायक यहां उनका गुणगान करने आए हैं, वो भी हारेंगे। इस बार एमपी में सपा सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी।

गरीबों के घरों में अंधेरा क्यों
सपा मुखिया ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा बिजली प्लांट यहां है लेकिन गरीबों के घरों में अभी भी अंधेरा है। यूपी में भी यही हाल है, किसी की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को उनकी फसल का बाजिव दाम तक सरकार नहीं दे सकी। अब भाजपा वालों को ये साबित करना चाहिए कि मप्र की सूची में 33ः महिलाएं दिखाई दें। वरना इसका मतलब ये है कि केवल माताओं-बहनों को धोखा देने के लिए ये बिल लाया गया। समाजवादी पार्टी को अगर 20ः महिलाएं को चुनाव लड़ाना पड़ा, तो लड़ाएंगे। सपा की मांग और घोषणा पत्र में शामिल करेंगे कि यहां कि गरीब माताओं-बहनों को 6000 रुपए मिले।

मौजूदा शासन से हर तबका दुखी
अखिलेश यादव ने कहा कि कहा कि डबल इंजन की सरकार के कुशासन में हर तबका परेशान है। उन्होंने महिला बिल, महंगाई, झूठे वादे और आदिवासियों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में यहां सत्ता परिवर्तन तय है। कहा कि यूपी सरकार को मॉडल बताते हुए 100 विधायक यहां उनका गुणगान करने आए हैं, वो भी हारेंगे। इस बार एमपी में सपा सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी।

गरीबों के घरों में अंधेरा क्यों
सपा मुखिया ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा बिजली प्लांट यहां है लेकिन गरीबों के घरों में अभी भी अंधेरा है। यूपी में भी यही हाल है, किसी की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को उनकी फसल का बाजिव दाम तक सरकार नहीं दे सकी। अब भाजपा वालों को ये साबित करना चाहिए कि मप्र की सूची में 33ः महिलाएं दिखाई दें। वरना इसका मतलब ये है कि केवल माताओं-बहनों को धोखा देने के लिए ये बिल लाया गया। समाजवादी पार्टी को अगर 20ः महिलाएं को चुनाव लड़ाना पड़ा, तो लड़ाएंगे। सपा की मांग और घोषणा पत्र में शामिल करेंगे कि यहां कि गरीब माताओं-बहनों को 6000 रुपए मिले।

Exit mobile version