‘इसरो से अपील, मोदी को सूर्यलोक पहुंचाओ’, INDIA के मंच पर बोले लालू यादव

File Photo

मुंबई। विपक्षी गठबंधन इंडिया गुट की मीटिंग के बाद मुंबई हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बारी बारी आला नेताओं विपक्षी एकता का नारा बुलंद किया। मीटिंग में 26 दलों के 63 नेता पहुंचे थे। मीटिंग खत्म के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीए मोदी पर निशाना साधा। वहीं आरजेडी प्रमुख ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों से अनुरोध है कि पीएम मोदी को ‘चंद्रलोक’ के बजाए ‘सूर्यलोक’ पहुंचाना चाहिए।

लालू यादव ने कहा क‍ि अभी वैज्ञानिक लोग का काफी जय जयकार हो रहा है। वैज्ञानिकों का जय जयकार होना चाहिए। वैज्ञानिक लोग चंद्रयान पर गए घूमने। हमारे वैज्ञानिक लोगों का धन्यवाद है। देश का नाम ऊंचा हुआ। हम सोच रहे हैं देश के वैज्ञानिकों ने देश का इतना नाम कर दिया ऊंचा कर दिया कि हम उनसे यह अपील कर रहे हैं कि इसरो के वैज्ञानिकों मोदी जी को पीछे नहीं रहना चाहिए। अब इनको सूरज लोक पर पहुंचाओ। मोदी जी सूरज लोक पहुंचे तो जाए वहां पर दुनिया भर में इनका नाम हो जाएगा। अमेरिका और सब देश पीछे छूट जाएगा। राहुल गांधी जी अमेरिका घूमते रहते हैं। अमेरिका में कई एक देश में घूम इनको अवसर मिला है। यह भी देख लेंगे कि मोदी जी देश का नाम करने के लिए चल पड़े हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि हम पहले से कहते रहे हैं कि भाजपा हटाओ और देश बचाओ। लालू यादव ने कहा कि ये लोग कहते थे हमारे परिवार के खाते स्विस बैंक में हैं। बोले थे कि वहां से वापस लाएंगे। फिर इन्होंने देश में भी खाते खुलवाए। रुपये देने का वादा किया था। क्या मिला? कुछ नहीं।

‘आपको याद होगा ये लोग कितना झूठ बोल कर सत्ता में आए’
लालू यादव ने कहा क‍ि मोदी जी आए तो कहा हम लोगों का पैसा स्विस बैंक में जमा है। मोदी जी आए तो कहा कि वहां से पैसा निकाल कर सबके खाते में डलवाएंगे। तो हम लोग भी खाता खुलवाए। मेरे साथ बिटिया और दो बेटा और हम पति-पत्नी दोनों मिलकर 11 हो जाते हैं। 15 से गुना कर दीजिए पैसा का तो मिल जाएगा। हमने तो पशुपालन का कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। जो नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं। सारा देश भर के लोगों का खाता खुलवा दिया। प्रचारित करवाया इन लोगों ने लेकिन मिला क्या? आप लोगों का भी तो खाता खुलवाया गया होगा( पत्रकारों से कहा)! एक पैसा नहीं आया सब इन्हीं लोगों का पैसा था।

Exit mobile version