गाजियाबाद में महिला ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की आर्य नगर कालोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव अपने कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।

आर्य नगर कॉलोनी निवासी रियायत अली ने अपनी 27 वषीय पुत्री अर्शी की शादी मार्च 2020 में कोट कॉलोनी निवासी अशरफ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद ही महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिस कारण काफी समय से महिला अर्शी अपने मायके आर्य नगर कॉलोनी में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस में बार बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

परिजनों ने बताया कि सुबह छह बजे के आसपास भी अर्शी अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो खिड़की से देखा तो सब हक्के बक्के रह गए। महिला कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे के अंदर गए। महिला को नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

मामले में एसीपी मसूरी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।

Exit mobile version