‘राहुल गांधी को लड़की की कमी नहीं, 50 साल की बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे’, कांग्रेस विधायक का बयान

File Photo

नवादा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस पर लोकसभा में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बिहार की एक महिला कांग्रेस विधायक ने अजीबोगरीब बयान देकर इस विवाद को और हवा दे दी है।

नवादा के हिसुआ से विधायक नीतू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पास लड़की की कमी नहीं है। 50 साल की बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे। बता दें कि दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य महिला बीजेपी सासंदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लोकसभा में फ्लाइंग किस दी।

बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ‘महिला विरोधी पार्टी’ है और वो अपने नेता राहुल गांधी का बचाव करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

क्या है फ्लाइंग किस विवाद?
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा को संबोधित किया था। उनके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में राहुल ने अशोभनीय कृत्य किया। उन्होंने महिला सांसद को फ्लाइंग किस दी। इसके बाद एनडीए सांसदों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही इसकी शिकायत स्पीकर ओम बिड़ला से भी की गई।

Exit mobile version