पीएम नरेंद्र मोदी ने जिल बाइडेन को गिफ्ट किया ग्रीन डायमंड

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन, डीसी में व्हाइट हाउस में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के साथ विशेष उपहारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड उपहार में दिया।

पीएम मोदी ने जिल बाइडेन को तोहफे में ग्रीन डायमंड दिया। लैब में विकसित 7.5 कैरेट का हरे रंग का हीरा (ग्रीन डायमंड) – यह हीरा पृथ्वी से खोदे गए हीरों के रासायनिक और ऑप्टिकल गुणों को दर्शाता है। यह पर्यावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि इसके निर्माण में सौर और पवन ऊर्जा जैसे पर्यावरण-विविध संसाधनों का उपयोग किया गया है। ग्रीन डायमंड को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके सटीकता और देखभाल के साथ तराशा गया है। यह प्रति कैरेट केवल 0.028 ग्राम कार्बन उत्सर्जित करता है और जेमोलॉजिकल लैब, आईजीआई द्वारा प्रमाणित है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को एक विशेष चंदन का डिब्बा भेंट किया। इसको जयपुर के शिल्पकार द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है। इसपर मैसूर से प्राप्त चंदन में नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवों के पैटर्न हैं। इस डिब्बे में भगवान गणेश की मूर्ति है। मूर्ति को कोलकाता के पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के एक परिवार द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है। बॉक्स में एक दीया भी है। इस चांदी के दीये को भी कोलकाता में पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के परिवार के कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है।

डिनर के बाद संगीत कार्यक्रम
डिनर के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति-प्रथम महिला ने ग्रैमी अवार्ड विनर जोशुआ बेल का परफॉर्मेंस साथ देखा। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया का एक समूह ने भारतीय संगीत के साथ जिल बाइडन के गृह नगर की यादों गाने को बयां किया। व्हाइट हाउस के दक्षिणी लेन में डिनर आयोजित किया गया। डाइनिंग स्थल को तिरंगे की थीम से सजाया गया। डाइनिंग मंडप हरे रंग से सजा है। वहीं मेज पर केसरिया रंग के फूल रखे गए।

दौरे के अंतिम दिन कमला हैरिस और ब्लिंकन के साथ लंच
23 जून को पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ अमेरिकी सरकार द्वारा आयोजित लंच कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। वॉशिंगटन डीसी के लफायेते स्कवायर पार्क में पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन पीएम मोदी रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय मूल के लोगों के साथ डिनर भी करेंगे।

Exit mobile version