मुस्लिम लड़की से दोस्ती मनोहर को पड़ी भारी, 8 टुकड़ों में मिली लाश

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। 21 साल के युवक की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई और शव को आठ टुकड़ों को काटकर बोरी में बांधकर फेंक दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने दो लड़कियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

चम्बा के सलूनी के किहार के बांदल गांव में 21 साल के मनोहर का एक मुस्लिम लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। लड़की के परिवार वालों को मनोहर पसंद नहीं था। 6 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में मनोहर गायब हो गया। उसके घरवालों ने आसपास उसे तलाशा लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। 9 जून को पुलिस को एक युवक की लाश मिली। युवक की पहचान मनोहर के रूप में हुई।

जब जांच की तो पुलिस को उसके रिश्ते की बात का पता चला। पुलिस ने लड़की के घरवालों से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। पूछताछ में लड़की के भाई ने हत्या का बात कुबूल ली। रुखसाना के भाई ने ही मनोहर की हत्या की थी और हत्या करने के बाद उसके शव के 8 टुकड़े किए थे। इसके बाद इन टुकड़ों को बोरी में बंद कर दिया। बाद में आरोपियों ने नाले में पत्थरों के नीचे बोरी को दबा दिया था।

इस हत्याकांड में कुल तीन लोग शामिल थे, जिसमें दो लड़कियां भी शामिल थीं। अब उनका क्या रोल था, इसकी जांच जारी है। इस मामले में मृतक के DNA से उसके परिवारों के DNA का मिलान किया जाएगा।  प्रदेश भाजपा ने इस मामले में सरकार रवैये की निंदा की। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा इस अमानवीय घटना पर सरकार का मूक दर्शक बना रहना कई सवाल खड़े करता है। लाश मिले 5 दिन बीत गए। मगर, मुख्यमंत्री और कोई मंत्री परिवार से संवेदना प्रकट करने नहीं पहुंचा। यह सरकार की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है।

Exit mobile version