धरी रह गई रघुराम राजन की GDP पर भविष्यवाणी, बीजेपी ने बोला हमला

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 के GDP के आकंड़े सामने आने के बाद आरबीआई (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बीजेपी के निशाने पर हैं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर 2023-24 में भारत की विकास दर 5 प्रतिशत भी रहती है तो हम भाग्यशाली होंगे। अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद रघुराम राजन पर बीजेपी हमलावर हो गई है।

रघुराम राजन और राहुल गांधी के बीच बातचीत दिसंबर 2022 में हुई थी, जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर थे। रघुराम राजन ने भी यात्रा में हिस्सा लिया था। यात्रा के बीच राहुल गांधी को दिए इंटरव्यू में रघुराम राजन ने भारत के आर्थिक विकास को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि अगर वित्त वर्ष 2022-23 में भारत 5 फीसदी आर्थिक विकास दर को भी हासिल कर लेता है तो भी वो बहुत ही भाग्यशाली कहलाएगा।

BJP के निशाने पर राजन
31 मई को जैसे ही जीडीपी के आंकड़े सामने आए बीजेपी ने राहुल गांधी और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। बीजेपी ने रघुराम राजन और राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए इसे निराशावादी करार दिया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने लिखा कि सच यह है कि भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी में 7.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। कांग्रेस के समर्थक ‘गंदगी चाहने वाली मक्खियों’ की तरह हैं। जिन्हें अगर एक भी साफ जगह दे दी जाए तो भी वो गंदगी ही तलाशेंगे। उन्होंने रघुराम राजन के निराशाजनक बयान पर कहा कि वे स्वाभाविक रूप से दुखी हैं। उनकी चाहत अरबों को लोगों को भूखा देखने की है । अमित मालवीय के साथ-साथ बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रघुराम राजन के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘जेम्स बॉन्ड राजन’ करार दिया।

गलत साबित हुई रघुराम राजन की भविष्यवाणी
रघुराम राजन ने जहां वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी अनुमान 5 फीसदी रहने पर रहने का अनुमान जताया था। राजन के अनुमान के विपरीत देश का आर्थिक विकास दर उम्मीद से बेहतर रहा है। भारत की जीडीपी दर ने आरबीआई, एसबीआई, रॉयटर्स पोल के अनुमान को भी पछाड़ते हुए अनुमान से अधिक तेजी से बढ़ी है। जहां अमेरिका, यूरोप जैसे देश मंदी से जूझ रहे हैं, वहां भारत ने अनुमान से बेहतर आर्थिक विकास दर को हासिल किया है। मार्च तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.1% रही है। इसके अलावा केंद्र ने अनुमान लगाया है कि FY23 की ओवरऑल ग्रोथ दर 7.2 प्रतिशत होगी। आंकड़ों से पता चला कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी। ये अनुमान राहत देने वाला है।

Exit mobile version