स्कूटी पर नहाते हुए वीडियो बनाना शख्स को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई। सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। रील्स बनाने के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी करने पर उतारू हो गए हैं। उनके रील बनाने से किसी को दिक्कत हो रही है या किसी नियम का उल्लंघन हो रहा है उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। कभी चलती लोकल व मेट्रो में कोई डांस करने लगता है तो कोई बीच सड़क पर स्कूली पर गर्मी से बचने के लिए नहाने लगता है। ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है जहां एक इंस्टाग्राम यूजर को रील बनाना भारी पड़ा है।

वायरल वीडियो महाराष्ट्र के थाने के उल्हासनगर का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की स्कूटी पर बैठे हुए हैं। बीच में पानी से भरी हुई बाल्टी हैं। दोनों चलती स्कूटी पर ही पानी निकालकर नहाने लगते हैं। दोनों की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद तमाम लोग हैरान रह जाते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद आदर्श शुक्ला नाम के एक इंस्टा यूजर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आदर्श इंस्टाग्राम पर पॉपुलर क्रिएटर है। ठाणे पुलिस ने आदर्श के खिलाफ बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, जान जोखिम में डालने के तहत मामला दर्ज किया है और आगे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version