निकाय चुनाव Live अपडेट: मुरादनगर में बसपा प्रत्याशी छम्मी चौधरी जीती

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्डों, 4 नगर पालिका और 3 नगर पंचायतों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। गाजियाबाद निगम, खोड़ा और डासना नगर पंचायत की मतगणना अनाज मंडी गोविंदपुरम में हो रही है। मेयर के लिए कुल 12 प्रत्याशी जबकि 100 वार्डों पर 667 पार्षद प्रत्याशियों में मुकाबला है। 11 मई को इन पदों के लिए वोट डाले गए थे। नगर निगम क्षेत्र में 15 लाख 42126 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसमें से सिर्फ 6 लाख 38903 यानि 41.43% वोटरों ने हो वोट डाले हैं।

बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दयाल ने गाजियाबाद नगर निगम में रिकॉर्ड तोड़ 2, 87, 656 वोटों मतों से जीत दर्ज की है। सुनीता को कुल 350905 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बसपा और तीसरे नंबर पर सपा है। वहीं मुरादनगर में बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक वहाब चौधरी की पत्नी छम्मी ने निर्दलीय रेखा अरोड़ा को 1390 वोट से हराकर नपा अध्यक्ष बनी हैं। भाजपा प्रत्याशी रमा देवी तीसरे स्थान पर रही हैं। भाजपा की कोर वोटर मानी जाने वाली शहरी आबादी ने मुरादनगर में इस बार कमल का साथ नहीं दिया। भाजपा ने इस बार महानगर मंत्री गोपाल अग्रवाल की पत्नी रमा को टिकट दिया था।

लोनी में गठबंधन प्रत्याशी रंजीता धामा बनीं चेयरमैन
सपा-रालोद की गठबंधन प्रत्याशी रंजीता धामा को चेयरमैन पद की सीट मिली है। रंजीता धामा भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़कर 18,000 वोट से जीती हैं। पिछली बार रंजीता धामा भाजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ी थी और लोनी चेयरमैन बनीं थी। उन्होंने बीच में भाजपा को छोड़ सपा का दामन थाम लिया था।

मुरादनगर से अध्यक्ष पद पर छम्मी चौधरी जीतीं
मुरादनगर से अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक वहाब चौधरी की पत्नी छम्मी चौधरी की जीत दर्ज की है। छम्मी को 19244 वोट मिले, 17854 वोट के साथ रेखा अरोड़ा दूसरे स्थान पर रहीं।

जहांगीरपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र जीते
जहांगीरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र ने 772 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है।

पतला नगर पंचायत से रालोद प्रत्याशी रीता चौधरी जीतीं
पतला नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर रालोद प्रत्याशी रीता चौधरी ने 840 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1778 वोट मिले। दूसरे स्थान पर भाजपा को 938 वोट मिले।

1995 से भाजपा कब्जा
गाजियाबाद में नगर निगम का पहला चुनाव साल 1995 में हुआ। तब से आज तक कुल 7 चुनाव हुए हैं। सभी चुनाव में मेयर सीट पर बीजेपी काबिज रही है। पिछली बीजेपी मेयर आशा शर्मा करीब 1 लाख 65 हजार वोटों से जीती थीं।

Exit mobile version