फ्लाइट में शख्स ने क्रू के साथ की हाथापाई, दो घायल, वापस दिल्ली लौटा विमान

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। दिल्ली से लंदन जाने वाला एक विमान सोमवार को एक यात्री की हरकत की वजह से उड़ान भरने के बाद वापस एयरपोर्ट पर लौट आया। यात्री दो केबिन क्रू मेंबर्स को चोट भी पहुंचाई। यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत की गई। फिलहाल वो पुलिस की कस्टडी में है।

एयर इंडिया ने इस मामले में बयान भी जारी किा है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस लौटी। इसमें एक यात्री ने उपद्रव कर दिया। उसने मौखिक और लिखित तौर पर दी गई चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया और उपद्रव जारी रखा। उसने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ हाथापाई की, जिसमें दो को चोट आई है। बाद में विमान को दिल्ली लौटाया गया और लैंडिंग के बाद शख्स को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।”

इससे पहले जनवरी में स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने एयरहोस्टेस से छेड़खानी की थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें आरोपी एयरहोस्टेस पर चिल्लाता हुआ नजर आ रहा था। इस वाकये के बाद अबसार और उसके साथी पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया था। आरोपी पैसेंजर अबसार आलम दिल्ली के जामिया नगर का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था। शिकायत के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया था।

Exit mobile version