भारत लाया जाएगा भगोड़ा जाकिर नाइक? शिकंजा कसने की पूरी तैयारी

नई दिल्ली। कट्टरपंथी विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है। उसे ओमान से गिरफ्तार करके भारत लाया जा सकता है। भारतीय खुफिया एजेंसियां ओमान के अधिकारों के संपर्क में हैं। जाकिर नाइक 23 मार्च को एक कार्यक्रम के लिए ओमान पहुंचने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइक को ओमान में दो लेक्चर देने के लिए इनवाइट किया गया है। उसका पहला कार्यक्रम “द कुरान ए ग्लोबल नेसेसिटी” ओमान के अकाफ और धार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन रमजान से एक दिन पहले 23 मार्च को निर्धारित किया गया है। इसके अलावा नाइक का दूसरा व्याख्यान सुल्तान कबूस यूनिवर्सिटी में “पैगंबर मुहम्मद [PBUH] मानव जाति के लिए एक दया” 25 मार्च को होना है।

भारत के कब्जे में आएगा नाइक?
भारतीय खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, इसकी पूरी संभावना है कि स्थानीय अधिकारी उनकी मांग को मानेंगे और भारतीय एजेंसियों को उसे हिरासत में लेने के लिए अनुमति देंगे। रिपोर्टों से पता चलता है कि इस मामले को विदेश मंत्रालय (MEA) ने ओमान के राजदूत के साथ भी उठाया है। हालाँकि द क्विंट (The Quint) से बातचीत में जाकिर नाइक के वकील मुबीन सोलकर ने इन रिपोर्ट को गली बताया है ।

जाकिर नाइक पर कई मामले दर्ज
इससे पहले, नाइक को 2022 में फीफा विश्व कप के दौरान ओमान का दौरा करना था। हालांकि, धार्मिक उपदेशों के लिए ओमान की उनकी संभावित यात्रा ने भारी विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद, ओमानी अधिकारियों ने उनके प्रस्तावित उपदेशों को रद्द कर दिया। नाइक पर भारत में सांप्रदायिक नफरत भड़काना, टेरर फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और हेट स्पीच के मामले दर्ज हैं। जुलाई 2016 में ढाका में बम धमाके के बाद जाकिर नाइक भारत से भाग गया था। इस धमाके में 29 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले में शामिल आतंकियों ने ये माना था कि वो नाइक से प्रभावित थे और उसके फेसबुक पेज को फॉलो करते थे और उसकी स्पीच को रोजाना सुनते थे।

Exit mobile version