गाजियाबाद में बच्चा 48 घंटे में बरामद, किडनैपर निकला माँ का प्रेमी

गाजियाबाद। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार को 5 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार देर शाम को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि ये बच्चा उसका है, वो खुद परवरिश करना चाहता था, इसलिए उसको ले गया था।

रामपार्क एक्सटेंशन निवासी टेम्पो चालक मोहम्मद आबिद ने बताया कि उनका साढ़े चार वर्षीय बेटा मोहम्मद आवेश 3 मार्च की दोपहर साढ़े 12 बजे ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था, लेकिन घर नहीं आया। शाम करीब 6 बजे आबिद की पत्नी परवीन ने बेटे को पड़ोसी अरमान के द्वारा मोटरसाइकिल से ले जाते हुए देखा। इस पर परवीन ने एक युवक की मदद लेकर उसकी बाइक से आरोपी का पीछा किया। अरमान इस बच्चे को लेकर दिल्ली के संगम विहार गली नंबर-तीन में पहुंचा। यहां उसने बाइक खड़ी की और बच्चे को पैदल ही लेकर फरार हो गया। आबिद ने 4 फरवरी को ट्रोनिका सिटी थाने में पड़ोसी अरमान के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला के पड़ोस में रहने वाले अरमान से आठ साल से अवैध संबंध थे। महिला ने युवक को बताया था का छोटा वाला बेटा उसी का है। युवक को बच्चे को लगाव हो गया है। कुछ दिन से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। महिला ने युवक से दूरी बना ली थी। युवक बच्चे को अपने साथ रखना चाहता था। युवक ने बहाने से महिला को दिल्ली मिलने बुलाया और फिर महिला को साथ चलने को कहा। महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह बच्चे को छीनकर भाग गया। पुलिस कहा कहना है प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों परिवारों में रंजिश भी चल रही थी।

महिला ने बोला झूठ
पुलिस ने बताया कि महिला अपने अवैध संबंधों को जाहिर नहीं करना चाहती थी। जिस वजह से उसने पूरा सच नहीं बताया। महिला ने पुलिस से कहा था कि बच्चा ट्यूशन पढ़ने गया था। तभी उसे पड़ोस में रहने वाला अरमान बाइक पर लेकर भाग गया। उसने एक राहगीर की मदद से उसका पीछा किया लेकिन वह उसे धक्का दिल्ली की ओर भाग गया।

बच्चे को साथ रखना चाहता था अरमान
पुलिस ने बताया कि महिला के दूरी बनाने के बाद युवक बच्चे का पालन पोषण कर उसे अपने साथ रखना चाहता था। महिला अपने बच्चे से युवक को मिलने नहीं देती थी। युवक बार-बार बच्चे से मिलने की जिद करता था। वह कई बार बच्चे से ट्यूशन जाते हुए मिलता था। शनिवार को युवक ने योजना बनाकर महिला को बच्चे के साथ ही मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने आरोपित को ट्रानिक सिटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version