नगालैंड- 0, त्रिपुरा- 3, मेघालय में 5… तीनों राज्यों में कांग्रेस का फ्लॉप शो

File Photo

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। तीनों राज्यों की ज्यादातर सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। नागालैंड में भी भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के आसार है। इस बीच कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी है। कांग्रेस से इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कोई कमाल नहीं हुआ।

कांग्रेस इस बार नगालैंड में खाता भी नहीं खोल पाई है जबकि भाजपा ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। त्रिपुरा में कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई खास फायदा नहीं मिला। कांग्रेस ने यहां तीन सीटे जीती हैं। वहीं, मेघालय में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां तीन दर्जन से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार पांच सीटों पर ही सिमटती दिख रही है।

उपचुनाव में कांग्रेस के लिए राहत
तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया है, लेकिन पांच राज्यों की 6 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, महाराष्ट्र की कस्बा और तमिलनाडु की इरोड सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त (खबर लिखे जाने तक) बनाए हुए हैं।

Exit mobile version