गाजियाबाद में पादरी पत्नी समेत गिरफ्तार, लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के कनावनी गांव में किराये के मकान में लोगों को लालच देकर मतांतरण कराने वाले केरल के पादरी और एक महिला को सोमवार को गिरफ्तार गया किया है।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, पकड़े गए अभियुक्त संतोष जोहन और महिला साथी पति-पत्नी हैं। संतोष केरल के शेरून फेलोशी चर्च में पादरी है और साल-1996 से गाजियाबाद में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहा है। दोनों दंपति यूसीपीआई (यूनाइटेड) क्रिश्चयन प्रेयर फॉर इंडिया से संबंधित यूपी मिशन संस्था में साथ काम करते हैं।

इन्होंने गांव कनावनी में धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए एक कमरा किराए पर ले रखा था, जहां मिशन से जुड़े लोग एकत्रित होते थे। यहां पर ये दंपति धर्म का प्रचार-प्रसार करने के साथ लोगों को ईसाई धर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित करते थे। पूछताछ में संतोष जोहन ने बताया, हमारी संस्था के प्रत्येक मेंबर को 20 लोगों को जोड़ने का टारगेट होता है। हम बच्चों को ईसाई धर्म के बारे में बताते हैं और उनसे प्रार्थना कराते हैं। पुलिस ने इस मामले में दंपति के विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुपये के लेनदेन की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। संगठन को फंड कहां से मिल रहा था। उनके आय का श्रेत क्या है। सभी की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही हैं। इस संबंध में बैंक खातों की डिटेल भी पुलिस की टीमें खंगालेगी।जिससे इसकी जानकारी हो सके। साथ ही जितने नाम सामने आते जाएंगे। उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। स्थानीय लोगों में रोषकनावनी गांव में मतांतरण का मामला सामने आने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।बजरंग दल के पदाधिकारी आसपास के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। किसी के बहकावे में नहीं आने और मतांतरण नहीं करने के लिए समझा रहे हैं।

Exit mobile version