गाजियाबाद: कार सवार ने की महिला से छेड़छाड़, शोर मचाने पर कुत्ते को कुचलकर भागा

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही महिला से कार सवार ने छेड़छाड़ की। उसे खींचकर कार में बैठाने की कोशिश की। शोर मचाने पर कुत्ते को कुचलकर फरार हो गया, जिस कारण कुत्ते को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

राजनगर एक्सटेंशन की एख सोसायटी में रहने वाले ‘पीपल्स फॉर एनिमल’ संस्था के पदाधिकारी और उनकी पत्नी गुरुवार रात करीब 12 बजे VVI सोसाइटी के नजदीक स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रहे थे। इस दौरान ग्रे कलर की ब्रेजा कार आई। इसमें बैठे शख्स ने महिला पर अश्लील टिप्पणी की। साथ ही जबरन कार में बैठाने लगा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। इतने में आरोपी भागने लगा। उसने महिला पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान कार के नीचे एक स्ट्रीट डॉग आ गया।

पीएफए पदाधिकारी ने बताया कि पत्नी के साथ जब वाकया हुआ, तो आरोपी सिगरेट पीते हुए हंसकर गाड़ी लेकर भागा। कार सवार ने सबकुछ जान बूझकर किया। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है, जिससे आरोपी की कार के बारे में पता चल सके। घायल कुत्ते का इलाज चला रहा है।

Exit mobile version