सर्दी के मौसम में खाएं खजूर, कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए वरदान

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और यदि इस मौसम में आप खजूर खाएंगे तो कई फायदे हो सकते हैं। खजूर में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से ठंड के मौसम में यह खूब खाया जाता है। खजूर न सिर्फ हमारे शरीर को गर्म रखने का काम करता है, बल्कि इसे डाइट में शामिल करने से कई बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक रोज यदि हम सिर्फ 2 खजूर भी खाते हैं तो सेहत के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा दोपहर के नाश्ते के रूप में खजूर खाना लाभकारी होता है। वहीं यदि आप बहुत ज्यादा दुबले हैं तो खजूर को रात में घी के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल 
बैड कोलेस्ट्रोल हार्ट डिसीज यानी दिल से जुड़ी बीमारियों को ट्रिगर करता है। खजूर में पाए जाने वाला फाइबर इस बैड कोलेस्ट्रोल को खत्म करने का काम करता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रोल की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

हाई बीपी
हाई बीपी यानी हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को भी सर्दियों में अपनी डेली डाइट में खजूर को जरूर शामिल करना चाहिए। खजूर में पोटैशियम और सोडियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए बड़े कारगर माने जाते हैं। ऐसे लोगों को रोजाना करीब चार खजूर का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज 
डायबिटीज के रोगियों के लिए खजूर एक बेहतरीन चीज मानी जाती है। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद बनाता है। डायबिटीज के रोगियों को रिफाइनरी शुगर से दूर रहना चाहिए और खजूर का सीजन आते ही इसे खाना शुरू कर देना चाहिए।

एनीमिया 
खजूर एनीमिया की बीमारी को दूर करने में भी कारगर माना जाता है। एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है। खजूर शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है, जो शरीर में खून बनाने का काम करता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

सर्दी 
ठंड का मौसम आते ही लोगों को सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या सताने लगती है। सर्दियों में खजूर खाने से शरीर गर्म रहता है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए खजूर का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवा या घरेलू नुस्खे के रूप में भी किया जाता है। सर्दी के मौसम में आपको रोजाना करीब चार खजूर खाने चाहिए। आप खजूर को दूध में उबालकर भी उसका सेवन कर सकते हैं।

खजूर भिगोने के क्या फायदे हैं?
खजूर को भिगोकर खाने से इसमें मौजूद टैनिन या फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे पोषक तत्वों को अवशोषित करना आसान हो जाता है। खजूर को भिगोकर खाने से उन्हें पचाना भी आसान हो जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि “अगर आप खजूर का स्वाद लेना चाहते हैं और पूरा पोषण भी लेना चाहते हैं, तो खाने से 8-10 घंटे पहले उन्हें रात भर भिगो दें।”

भीगे खजूर खाने के ये हैं फायदे
भीगे खजूर खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है और हार्ट के लिए भी ये फायदेमंद होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। भीगे खजूर खाने के बीपी भी कंट्रोल रहता है और हड्डियों को स्वस्थ रखने में ये मदद करता है।

यौन शक्ति में भी होती है बढ़ोतरी
यदि आप नियमित तौर पर भीगे खजूर खाते हैं तो यौन शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है। एनीमिया के मरीजों के लिए भी ये काफी लाभकारी होता है। भीगे खजूर शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं। शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन होने पर इसे खाने से जल्द फायदा होता है। खजूर से बच्चों की इम्युनिटी सबसे ज्यादा बूस्ट होती है।

Exit mobile version