18 साल पुराने हत्याकांड में दोषी डीआईजी की पत्नी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। यूपी के लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने 2004 में भाजपा महिला मोर्चा की तत्कालीन शहर सचिव मालती शर्मा को हत्या मामले में गाजीपुर पुलिस ने रिटायर डीआईजी और पूर्व पार्षद अलका मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से दोषी करार होने के बाद से वह फरार चल रही थी। गैर जमानती वारंट के साथ उनके घर पर कुर्की की नोटिस भी चस्पा किया जा चुका था।

सर्वोदय नगर में 7 जून, 2004 को मालती शर्मा के बढ़ते वर्चस्व की वजह से हत्या कर दी गई थी। तत्कालीन एसपी ट्रांसगोमती राजू बाबू सिंह और सीओ क्राइम राजेश्वर सिंह ने सिपाही राजकुमार राय व अलका के करीबी रोहित यादव को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा उस समय किया था। राजकुमार व रोहित के बयान के बाद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि मालती की हत्या की साजिश रिटायर डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी व पूर्व भाजपा पार्षद अलका मिश्रा ने रची थी। दोनों ही भाजपा नेत्री थी। इस मामले ने काफी तूल भी पकड़ा था।

एसीपी विजयराज ने बताया कि इस मामले में अलका मिश्रा जमानत पर थी। पिछले साल उन्हें इस हत्याकाण्ड में दोषी मानते हुये सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से अलका मिश्रा फरार हो गई थी। कोर्ट ने गैर जमानती वारन्ट किया था। इसके बाद ही उनकी तलाश तेज कर दी गई थी। पुलिस सोमवार को अलका को कोर्ट में पेश करेगी।

Exit mobile version