बीजेपी वोट डालने का भी अधिकार छीन लेगी: अखिलेश यादव

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि वह यदि सत्ता में और रही तो वोट डालने का भी अधिकार छीन लेगी।

अखिलेश ने कहा कि जहां-जहां भाजपा के मेयर व चेयरमैन हैं, वहां गंदगी देखने को मिलती है, डेंगू भी वहीं फैला है। निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। चुनाव में अच्छा प्रदर्शन होगा। रामपुर व मैनपुरी में हुए उपचुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पुलिस के जरिए लोकतंत्र चलाना चाहती है और इसे बचाने के लिए जनता को आगे आना होगा।

‘सभी लोग एक होकर भाजपा(BJP) को हटाने में लग जाएं’
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो संविधान डॉ. आंबेडकर ने दिया और सिद्धांत राममनोहर लोहिया ने दिया, सभी लोग एक होकर भाजपा(BJP) को हटाने में लग जाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धोखा, साजिश, फरेब, झूठ बोलती है, जिस तरह रामपुर के उपचुनाव में देखा गया लोगों को वोट डालने के लिए घर से नहीं निकलने दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर हथकंडा अपनाया, जिससे लोग वोट डालने के लिए बाहर ही न निकलें

Exit mobile version