वीएलसी मीडिया प्लेयर पर लगा प्रतिबंध हटा

नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने वीएलसी मीडिया प्लेयर की वेबसाइट पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। इस मल्टीमीडिया प्लेयर को भारत में अब फिर डाउनलोड किया जा सकेगा।

भारत में वीएलसी मीडिया प्लेयर (VLC Media Player) इस साल की शुरुआत में ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसके बाद से ये भारत में काम नहीं कर रहा था। मीडिया प्लेयर की वेबसाइट को यह कहते हुए बैन कर दिया था कि एप्लिकेशन पहले से प्रतिबंधित ऐप के सर्वर से कम्यूनिकेट कर रहा है और यूजर्स की जानकारी को अन्य देश में ट्रांसफर कर रहा है। अनब्लॉकिंग की खबर सबसे पहले इंटरनेट फ़्रीडम फ़ाउंडेशन (IFF) द्वारा साझा की गई थी, जो VLC मीडिया प्लेयर की मालिक कंपनी VideoLAN को लीगल सपोर्ट देने का दावा करती है।

इस साल अक्टूबर में VLC निर्माता ने भारत सरकार को एक कानूनी नोटिस भेजा था। जिसमें उनसे कारण पूछा गया था कि भारत में वीएलसी की सेवा पर प्रतिबंध क्यों लगाया है। कंपनी ने ये कहा था यदि भारत प्रतिबंध के लिए उचित तर्क देने में विफल रहते हैं, तो वीडियोलैन भारत के संविधान द्वारा दिए अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए मजबूर होगा।”

Exit mobile version