दिल्ली में 15 साल के लड़के के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

दिल्ली। दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 15 साल के लड़के से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में वाहन चालकों के पास मदद मांगने गए किशोर के साथ आरोपितों ने पार्किंग एरिया में घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोर गामडी गांव का रहने वाला है। उसके पिता चाय की दुकान चलाते हैं। गरीब माता-पिता की आर्थिक तौर मदद के लिए किशोर नौकरी की तलाश में था। इसी क्रम में दो अक्टूबर की दोपहर को वह न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में 5वें पुश्ता के पास पार्किंग क्षेत्र में पहुंचा। वहां पर उसने पार्किंग में वाहन चालकों से नौकरी मांगी।

पीड़ित के माता-पिता ने आरोपितों को पकड़ा
नौकरी देने के बजाय आरोपित वाहन चालक सुनील (30 वर्ष), पुत्र हरपाल निवासी बागपत और सलीम उर्फ गुड्डू, पुत्र अकबर निवासी बुलंदशहर (34 वर्ष) ने किशोर के अकेले होने का फायदा उठाया और रात में पार्किंग एरिया में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा और मां-बाप को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित किशोर के घर वाले पार्किंग एरिया पहुंचे आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

दोनों आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे पीसीआर कॉल से उन्हें सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़के के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित ड्राइवर और कंडक्टर के रूप में काम करते हैं।

मानसिक तौर पर अस्वस्थ है पीड़ित
वहीं, पीड़ित किशोर के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। 2 अक्टूबर की रात बेटे के घर लौटने पर उन्होंने गुमशुदगी की सूचना थाने में नहीं दी, क्योंकि वह अक्सर घर से गायब हो जाता था और उसके बाद खुद ही वापस आ जाता था।

Exit mobile version