10 नवंबर को देश को मिलगी 5वीं वंदे भारत ट्रेन

नई दिल्ली। देश को जल्द ही पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। नई वंदे भारत ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरू-मैसुर रूट पर दौड़ेगी। इससे पहले 13 अक्टूबर को पीएम मोदी ने देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से चौथी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। नई वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। अभी तक देश में चार वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को अगले महीने 10 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। ये ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर रूट पर दौड़ेगी। वंदे भारत इस रूट पर करीब 483 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

बता दें, देश में पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर शुरू हुई थी। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से कटरा रूट पर शुरू की गई थी। तीसरी वंदे भारत गांधीनगर-मुंबई रूट पर दौड़ रही है। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर को ऊना-नई दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

इसके बाद अहमदाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि वंदे भारत ट्रेन के अंदर प्लेन के मुकाबले 100 गुनी कम आवाज है। जो लोग प्लेन से यात्रा करते हैं वो एक बार इस चीज का अनुभव लेने के बाद इसी ट्रेन से यात्रा करना चाहेंगे।

Exit mobile version