अशोक पंडित के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, शेयर किया था राहुल गांधी का फेक वीडियो

File Photo

नई दिल्ली। राहुल गांधी का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करने और कांग्रेस नेता के प्रार्थना करने से इनकार करने का दावा करने वाले फिल्म निर्माता अशोक पंडित के खिलाफ कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है।

पिछले कुछ दिनों एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर दिया था। अशोक पंडित ने ट्वीट में लिखा था, “जनेऊधारी राहुल गांधी आरती करने से इनकार कर रहे हैं। कारण स्पष्ट हैं।” हालाँकि फैक्ट चेकर्स ने उनके इस दावे का खंडन किया। उन्होंने पाया कि वीडियो एडिटेड है। तस्वीरें 2017 में राजस्थान की थीं। हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी ने वास्तव में आरती की थी।

शिकायत की जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है, लेकिन उन्हें अपने इस कृत्य के लिए कानून का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस ने शिकायत में कहा, ”अशोक पंडित ने पहले भी इसी तरह की हरकतें की थीं। उन्होंने इस वीडियो का उपयोग जानबूझकर देवी दुर्गा का अपमान करने के लिए किया है।”

आपको बता दें कि ट्विटर पर अशोक पंडित के 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। शिकायत में कहा गया है कि ट्वीट और फर्जी वीडियो पार्टी और पार्टी के सदस्यों की छवि खराब करने का भी एक प्रयास था।

Exit mobile version