‘कोई मास्क लगाकर पानी पी सकता है क्या?’ वायरल वीडियो पर बोले गहलोत

File Photo

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मास्क लगाकर पानी पीने के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम गहलोत ने कहा कि इस तरह की बातें वो लोग उड़ाते हैं। जिनके पास कोई काम नहीं है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसलमेर के बाबा रामदेवरा मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने चरणामृत दिया। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने बिना अपना मास्क हटाए ही चरणामृत को पी लिया। इसका वीडियो वायरल हुआ। वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने पर लोगों ने खूब मजे लिए। साथ ही राजस्थान के भाजपा नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत को निशाने पर ले लिया।

इस पर सीएम गहलोत ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने कहा- जो काम नहीं करता वो षड्यंत्र करता है। मुझे नहीं पता कि वो वीडियो कहां का है। मुझे ध्यान नहीं है। कोई मास्क लगाकर पानी पी सकता है क्या? चरणामृत पीने के वीडियो वायरल होने और ट्रोल होने पर अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हे ध्यान नहीं है कि इस तरह का कोई वाक्या हुआ है।

गहलोत के ओएसडी ने भाजपा पर साधा निशाना
वीडियो वायरल होने पर सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। लोकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं ने वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला है। सीएम के मास्क हटाते हुए पार्ट को काट दिया गया है। भाजपा नेताओं ने एडिट वीडियो वायरल कर दिया। ओछी मानसिकता वाले लोग ही ऐसा करते हैं।

Exit mobile version