मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। साधना की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था, शनिवार सुबह से ही उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, जहां दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं। मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली और फिर उसके बाद सैफई ले जाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव अभी दिल्ली में हैं, और अखिलेश भी लखनऊ से रवाना हो गए हैं।

बता दें कि, साधना गुप्ता सपा नेता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी और सपा सुप्रीमो अखिलेश की साधना यादव सौतेली मां हैं। साधना के अपने बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपनी बेबाक बयानी के लिए प्रसिद्ध अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं।

20 साल छोटी थीं मुलायम से
साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हो गया था। इसके बाद 23 मई साल 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना यादव सपा नेता से 20 साल छोटी हैं. साधना गुप्ता की भी यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी फर्रूखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही ही उनका तलाक हो गया।

Exit mobile version