सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई थीं पंखुड़ी पाठक, बुरी तरह हारीं

प्रियंका गाँधी के साथ पंखुड़ी पाठक

नोएडा। समाजवादी पार्टी से कांग्रेस पार्टी में आईं हाईप्रोफाइल उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक को नोएडा विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट से पंकज सिंह को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, उन्हें कुल 244319 वोट मिले हैं जबकि पंखुड़ी पाठक को मात्र 13494 वोट मिले हैं।

पंखुड़ी पाठक का प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के थिंकटैंक और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, खुद कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आए थे। वहीं प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल ने तो नोएडा की सड़कों पर रोड शो भी किए थे। वहीं पंखुड़ी पाठक के साथ सचिन पायलट ने घर-घर जाकर वोट मांगे थे।

कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को स्टार प्रचारक भी बनाया था। वे अपनी सीट के अलावा दूसरे उम्मीदवारों के लिए प्रचार के लिए गईं थीं। वहीं पंखुड़ी के लिए प्रचार भी कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रचार किया था। पंखुड़ी पाठक राजनीति में कॉलेज के समय से काफी सक्रिय हैं।

कांग्रेस में आने से पहले वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी हुआ करती थीं। पंखुड़ी की सोशल मीडिया में उपस्थिति की बात की जाए तो उनके ट्विटर पर लगभग चार लाख ज्यादा फॉलोअर हैं और फेसबुक पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फॉलोअर हैं। पंखुड़ी पाठक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

Exit mobile version