यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- ‘जंग में सबने अकेला छोड़ा रूस को माफ नहीं करेंगे’

रूसी हमले के बाद यूक्रेन में जबर्दस्त जंग जारी है। चारों ओर खौफ व तबाही का मंजर नजर आ रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमिर जेलेंस्की का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने नागरिक ठिकानों पर रूसी हमलों की निंदा की।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, ‘जंग में सबने अकेला छोड़ दिया, जिन्होंने जान गंवाई वे यूक्रेन के हीरो से कम नहीं हैं।’ उन्होंने कहा कि रूस की यह हरकत गलत है। उसने पहले दावा किया था कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों पर ही हमला करेगा, लेकिन रूसी सेना और जंगी जहाज नागरिक इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। वे लोगों को मार रहे हैं। शांत शहरों को सैन्य ठिकानों में बदल रहे हैं। इसे कभी माफ नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ओडेसा द्वीप पर रूस ने कब्जा कर लिया है। वहां तैनात सभी यूक्रेनी सीमा रक्षक मारे जा चुके हैं।

उन्होंने रूसी आक्रमण का जवाब देने के लिए रूस के साथ पूर्ण सैन्य घेराबंदी का भी आदेश दिया। यह घेराबंदी 90 दिन चलेगी। सैन्यकर्मियों और सेना में सेवा देने योग्य देशवासियों को तैनात करने को कहा गया है। यूक्रेन मंत्रिमंडल को वित्तीय व अन्य संसाधन जुटाने का भी निर्देश दिया गया है।

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। उसका दावा है कि उसने रूसी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब तक सात एयरक्राफ्ट, छह हेलीकॉप्टर और 30 टैंकों को तबाह कर दिया है। यूक्रेन में अब तक 137 सैनिकों व नागरिकों की मौत की खबर है। बमबारी में 316 लोग घायल हुए हैं।

Exit mobile version