राहुल गांधी बोले- पीएम सदन में नहीं आते, ये लोकतंत्र चलाने का तरीका नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज संसद परिसर में 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन के विरोध में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जहां भी विपक्ष ने अपनी आवाज उठाई है, वहां सांसदों को निलंबित कर दिया जाता है। प्रधानमंत्री सदन में 13 दिनों से नहीं आए हैं। ये कोई तरीका नहीं है लोकतंत्र चलाने का।

12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज विपक्ष ने संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला। गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च में शामिल विपक्ष के सांसदों ने सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सदन में जब भी विपक्ष अपनी आवाज उठाने की कोशिश करता है, उन्हें डरा धमकाकर, सस्पेंड करके सरकार काम करती है। ये लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के निलंबन को 14 दिन हो गए हैं। सदन में जिन चीजों के बारे में विपक्ष बहस करना चाहता है। वो बहस सरकार नहीं होने दी जा रही है। राहुल ने कहा कि जब विपक्ष कोई सवाल उठाना चाहता है उन्हें डराकर मुंह बंद कराया जा रहा है। जो बहस हम करना चाहते हैं, वो करने नहीं दिया जा रहा है। सरकार पर सवाल उठाना चाहें तो सरकार सवाल नहीं उठाने दे रही है। 3-4 ऐसे मुद्दे हैं जिनका सरकार नाम तक लेने नहीं दे रही है। ये सही तरीका नहीं है।

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी सदन में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अपने पास खड़े नेताओं से पूछा कि आखिर कितने दिन से नहीं आए हैं? 13 दिन हो गए, पीएम संसद नहीं आते हैं। यह लोकतंत्र को चलाने का कोई तरीका नहीं है।

Exit mobile version