दिल्ली की अदालत ने दिया संबित पात्रा पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। संबित पात्रा पर अरविंद केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, इस साल जनवरी के महीने में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल का एक कथित तौर पर फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और इस मामले में पात्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

दरअसल, भाजपा प्रवक्ता ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल को तीन नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। इस वीडियो में वह इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे।

आम आदमी पार्टी ने इस पर ऐतराज जताते हुए वीडियो को गलत बताया था। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि भाजपा नेता संबित पात्रा ने दुर्भावना और प्रोपेगेंडा के तहत सीएम केजरीवाल का डॉक्टर्ड वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version