इक्वाडोर की जेल में आपस में ही भिड़ गए गैंग्स, 68 कैदियों की मौत

इक्वाडोर। इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल ‘लिटोरल पेनिटेंशरी’ में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच लंबे समय तक चली गोलीबारी में 68 कैदी मारे गए और 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना के काफी देर बाद तक स्थिति अनियंत्रित रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है जिसमें कुछ शव झुलसे हुए और जेल के अंदर जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

गुआस प्रांत के गवर्नर पाब्लो अरोसेमेना ने कहा कि प्रतिद्वंदी गिरोहों के बीच की शुरुआती लड़ाई करीब आठ घंटे तक चली। कैदियों ने पैवेलियन दो में जाने के लिए दीवार को डायनामाइट से उड़ाने का प्रयास किया और आगजनी की। अरोसेमेना ने कहा कि हम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ रहे हैं और यह बहुत मुश्किल है। पुलिस कमांडर जनरल तान्या वरेला ने कहा कि ड्रोन से पता चला कि तीन पैवेलियन में कैदी बंदूकें और विस्फोटकों से लैस थे। अधिकारियों ने बताया कि कैदियों को आपूर्ति में लगे वाहनों के माध्यम से हथियारों और गोला बारूद की तस्करी और कभी-कभी यह ड्रोन के द्वारा भी किया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के काफी देर बाद तक स्थिति अनियंत्रित रही। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जेल के अंदर मौजूद ड्रग्स माफियाओं के गिरोह से जुड़े प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई का यह ताजा मामला है। यह घटना तटीय शहर गुआयाकिल के जेल में हुई।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो के प्रवक्ता कार्लोस जिजोन ने बताया कि हमें लिटोरल पेनिटेंशरी में हुई झड़पों की सूचना मिली है। जेल के हॉल 12 के कैदियों ने हॉल सात के उन लोगों पर हमला किया, जो वहां कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग 700 पुलिस अधिकारी जेल के अंदर सुरक्षाबलों के दल के साथ स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या अधिकारियों ने जेल परिसर पर नियंत्रण पर लिया है या घटना में क्या कोई और हताहत हुआ है।

गैंगवार की ताजा घटना से दो महीने पहले सितंबर में भी लिटोरल जेल में गिरोहों के बीच खुनी झड़प हुई थी जिसमें 119 लोग मारे गए थे। वर्तमान में जेल में 8000 से अधिक कैदी हैं। पुलिस कमांडर जनरल तान्या वरेला ने कहा कि ड्रोन से पता चला कि तीन पैवेलियन में कैदी बंदूकें और विस्फोटकों से लैस थे। अधिकारियों ने बताया कि कैदियों की आपूर्ति में लगे वाहनों के जरिए बंदूकें और गोला बारूद की सप्प्लाई की जाती है और कभी कभी इसमें ड्रोन की भी मदद ली जाती है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version