सीएम योगी का ऐलान, मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो पैरा ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने और मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने उनके लिए तोहफों की झड़ी खोल दी। योगी ने ऐलान किया कि मेरठ में बन रही यूनिवर्सिटी का नाम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गुरुवार को करीब पौने एक बजे सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे सम्मान समारोह में पहुंचे। वे गाजियाबाद से सड़क मार्ग से यहां पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर शंख बजाकर स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों को दूर रखा गया। हालांकि कुछ भाजपाईयों ने सीएम के नजदीक पहुंचने की कोशिश की तो उनको वहां से हटा दिया गया।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग में दिक्कत की वजह से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री एक्सप्रेस-वे से परतापुर पहुंचे और इसके बाद बाईपास होते हुए कार्यक्रम स्थल पर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले मंच पर स्थापित भाजपा के नामचीन नेतागण व मुख्यमंत्री के इन्तजार में भीड़ जमा रही। सीएम के कार्यक्रम में अचानक हुए बदलाव के कारण हाईवे पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले स्पोर्ट्स प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

पैरालिंपिक खेलों में भारत को 19 पदक दिलाने वाले 17 खिलाडिय़ों और प्रदेश की ओर से इन खेलों में शामिल होने वाले 6 पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके लिए पहले से ही पूरी तैयारियां कर ली गई थी। इसके पूर्व मेरठ के सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय में मंच पर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और योगासन के साथ रामायण का पाठ भी किया गया। इसी के साथ व्यवस्था व सुरक्षा के साथ मंच पर आयोजित होने वाले संस्कृति कार्यक्रमों को लेकर भी विशेष तैयारी की गई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1857 की क्रांति का बिगुल फूंकने वाली क्रांति धरती को नमन करता हूं। कोरोना महामारी के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के प्रोत्साहन से केंद्रीय खेल अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में जो कार्य/प्रदर्शन किया है वह अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन है। हमारा सभी का दायित्व बनता है कि हम इनका सम्मान करें।

मेरठ की बात खेल उत्पाद से होती है और जाना भी जाता है। हमारी सरकार ने 2018 में एक जनपद एक उत्पाद की योजना शुरू की। इसके माध्यम से निवेश का माहौल बन सके। कई प्रकार के शोध करने के बाद खेल उत्पाद में चयन किया। अब जल्द खेल विवि का निर्माण शुरू होने जा रहा है। मेरठ में खेल विवि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से जानी जाएगी।

मेरठ में खेल उत्पाद की दुनिया के अंदर डिमांड है। पहले कमी दिखाई देती थी लेकिन हमारी सरकार ने इसे आगे बढ़ाया है। हमारे प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की उत्साह को महसूस किया। हर स्थान से लोग सांसद खेल प्रतियोगिता कराना चाहते है। इसके लिए लोग आगे आ रहे हैं।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version