गाजियाबाद में गाय काटते समय पुलिस का छापा, मुठभेड़ में 7 तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में आज गुरुवार सुबह गाय काट रहे गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। लोनी थाना पुलिस ने 7 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरन दोनों ओर से 20 राउंड गोलियां चली।

गुरुवार सुबह थाना लोनी बॉर्डर को सूचना प्राप्त हुई के बेहटा हाजीपुर के पास वाले गोदाम में गाय कटान का काम चल रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोनी बॉर्डर क्षेत्र के तहत बेहटा हाजीपुर के एक गोदाम में चल रहे गाय के कटान वाले गोदाम पर छापा मारा। गोकशी कर रहे बदमाशों को करीब 06:30 बजे  पुलिस ने घेर लिया। छापेमारी के क्रम में गौ तस्करों व पुलिस के बीच भिड़ंत भी हो गई। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर सात राउंड गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी 13 राउंड फायर किए। इसमें सात आरोपी घायल हुए हैं।

पुलिस ने गोदाम पर रंगे हाथों गाय काट रहे 7 गौ तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इस दौरान 2 गौ तस्कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही से अवैध हथियार और गाय काटने के तमाम उपकरण भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार/ घायल अभियुक्त का नाम पता:-  
1- मुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी इकराम नगर मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद
2- सलमान पुत्र शौकीन निवासी मुस्तफाबाद पचेड़ा जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी लक्ष्मी गार्डन इंदापुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद
3- मोनू पुत्र पप्पू निवासी नईपुरा  इंद्रपुरी लोनी बॉर्डर गाजियाबाद
4- इंतजार पुत्र यूनुस निवासी अशोक विहार 30 फुटा रोड कस्बा व थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद
5- नाजिम निवासी b,334 गली नंबर 2 मजदूर जनता कॉलोनी थाना वेलकम ,दिल्ली।
6- आसिफ पुत्र यूनुस निवासी बाबू होटल के पास वाली गली नंबर 3 मोहल्ला अशोक विहार लोनी गाजियाबाद
7- बोलर पुत्र इस्लाम निवासी 352 प्रेम नगर डबल टंकी के पास कस्बा व थाना लोनी गाजियाबाद।

फरार अभियुक्त का नाम व पता:-
1-भूरा निवासी जफराबाद दिल्ली
2- दानिश निवासी जफराबाद दिल्ली

बरामदगी का विवरण:-
1. तीन कटे हुए प्रतिबंधित पशु, जिनका नमूना लेकर पशु चिकित्सक को बुलाकर डिस्पोजल कराया जा रहा है।
2- सात तमंचे, 12 कारतूस, सात खोखे
3- दो कुल्हाड़ी
4- पांच छुरी
5- दो बंडल प्लास्टिक की रस्सी

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version