गाजियाबाद और नोएडा को आज शाम से मिल सकता है गंगनहर का पानी

गाजियाबाद/नोएडा। गाजियाबाद और नोएडा में पानी की किल्लत झेल रहे लोगों को आज शाम से राहत मिलेगी। करीब 25 दिन से बंद गंगाजल की सप्‍लाई आज शाम से शुरू हो जाएगी। प्रताप विहार प्‍लांट में दोपहर से पूरी क्षमता के साथ हरिद्वार से आ रहे गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। प्‍लांट में पानी पहुंचने के बाद लोगों के घरों में गंगाजल मिलने लगेगा।

हर वर्ष दशहरे के बाद गंगनहर की सफाई के लिए सिंचाई विभाग हरिद्वार से पानी बंद करता है। इससे प्रताप विहार स्थित गंगाजल के 100 और 50 क्यूसेक के दोनों प्लांटों को बंद किया जाता है। इस बार भी 16 अक्तूबर को हरिद्वार से पानी बंद करने के बाद प्लांट को बंद किया गया। चार-पांच नवंबर की रात को पानी हरिद्वार से सिंचाई विभाग ने छोड़ दिया लेकिन छठ पर्व के लिए

सिंचाई विभाग ने गंगाजल हरनंदी नदी में छोड़ दिया था। इससे गंगाजल प्लांट में पानी नहीं पहुंच पाया था। गाजियाबाद जलकल के अनुसार पानी छठ पर्व संपन्‍न होने के बाद आज दोपहर में दोबारा गंगनहर में छोड़ दिया जाएगा। आज शाम से ट्रांस हिडन के इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, डेल्टा कालोनी, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट- चार और नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति दोनों समय की जाएगी।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version