यमुना नदी में झाग, आप नेता ने कहा- यूपी और हरियाणा की बीजेपी सरकार जिम्मेदार

नई दिल्ली। यमुना नदी में बढ़ता प्रदूषण छठ पर व्रतियों पर गहरा संकट है। झाग के बीच नदी में उतरने की उनकी मजबूरी है। सोमवार को आईटीओ से कालिंदी कुंज के बीच के घाटों पर छठ व्रती नदी में स्नान करते हुए दिखाई दिए। स्नान करने के बाद भी उनके शरीर से झाग ही झाग लिपटी हुई थी।वहीं दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन और आप नेता राघव चड्ढा ने यूपी और हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है।

राघव चड्ढा ने कहा है कि, यमुना में प्रदूषण के लिए यूपी और हरियाणा की बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। साल दर साल हमने यूपी सरकार को सिंचाई प्रौद्योगिकी, जैव कृषि पद्धति का उपयोग करने के लिए लिखा है लेकिन भाजपा सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। आज तक बीजेपी सरकार ने समस्या का समाधान नही निकाला है।

राघव चड्ढा ने कहा है कि, यमुना में झाग बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि यमुना में झाग ओखला बैराज क्षेत्र में है, जो यूपी सिंचाई सरकार के अधीन है। यह यूपी सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन सरकार हर साल की तरह इस साल भी फेल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी दिल्ली का नहीं, यूपी, हरियाणा सरकार का दिल्ली को दिया ‘उपहार’ है।

राघव चड्ढा का आरोप है कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा यमुना नदी को गंदा कर रहे हैं। दोनों राज्यों से यमुना नदी में झाग रोकने के लिए अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करने का आग्रह किया है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version