गुरुग्राम में दीवाली पूजा के दौरान एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, एक की मौत

गुरुग्राम। पटाखों के शोर के बीच दिवाली की रात हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहांबाइक सवार बदमाशों ने एक घर में घुसकर दिवाली पूजा कर रहे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में कुल छह लोगों को गोलियां लगीं जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि पांच बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कासन के पूर्व सरपंच गोपाल सिंह(स्‍वर्गीय) के परिवार के बलराम सिंह, सोनू सिंह, रिश्तेदार राजेश सिंह, विकास सिंह, हर्ष सिंह गुरुवार रात करीब आठ बजे दिवाली की पूजा कर रहे थे। इसी दौरान दो-तीन बाइक से हथियारों से लैस कम से कम पांच से छह बदमाश घुस आए। घर में घुसते ही उन्‍होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने यह सब इतनी तेजी से किया कि किसी को भागने या छिपने का मौका नहीं मिला। वहां मौजूद सभी छह लोगों को गोली लगी। बदमाशों की गोली के शिकार 21 वर्षीय विकास सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि आठ साल के यश को गोली छूती हुई निकल गई। सोनू सिंह की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

दीपावली पर आतिशबाजी की वजह से पड़ोसियों को भी गोलियां चलने का पता नहीं चला। बदमाशों के भागने के बाद जब रोने की आवाज सुन पड़ोसी दौड़े। शक गांव के ही रहने वाले बदमाश रिंकू के ऊपर जताया जा रहा है। रिंकू ने मनीष सहित अपने कई अन्य साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि रिंकू के भाई की कई साल पहले गोली लगने से मौत हो गई थी। वह अपने भाई की मौत के लिए पूर्व सरपंच स्व. गोपाल सिंह के बेटों को जिम्मेदार मानता है। तभी से रंजिश रखे हुए है। हालांकि पूरी सच्चाई जांच से ही या फिर आरोपितों की गिरफ्तारी से ही सामने आएगी।

आईएमटी थाना प्रभारी यशवंत के अनुसार पूर्व सरपंच व उनके साले का परिवार आमने-सामने रहता है। बलराम और सोमपाल ने मिलकर रिंकू के भाई मनोज की 14 साल पहले हत्या की थी। उस मामले में दोनों को उम्र कैद की सजा हुई। इन दिनों जमानत पर बाहर थे। पुलिस की अलग-अलग टीम छापामारी कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। 

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version